निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।
“भारतेन्दु हरिश्चन्द्र” जी की ये पंक्तियाँ भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी से उनके प्रेम को दर्शाती है। उसी प्रेम की श्रृंखला में ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल के दूसरी ’स’ के विद्यार्थियों ने १३.९.२०२२ को हिन्दी दिवसोपलक्ष्य पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें उन्होंने ‘हमारी जान है हिंदी , हमारी शान है हिन्दी’ पर कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत कर सौन्दर्यमयी हिन्दी के प्रति अपने भाव प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में मनोरंजन का पुट डालने के लिए छात्रों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राथमिक स्तरीय अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी मल्होत्रा ने राजभाषा हिन्दी सीखने और उसके प्रति आदर रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।